लापरवाह पंचायत सचिव के विरुद्ध लामबंद हुए पंचायत पदाधिकारी…कर रहे हैं सचिव हटाने की मांग… पढ़िए पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर – मामला जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा अन्तर्गत नवीन तहसील मुख्यालय सन्ना से लगे ग्राम पंचायत नन्हेसर का है !
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नन्हेसर में सचिव पद पर आसीन “देवप्रसाद पैंकरा” के लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता से सम्पूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं, वैसे पंचायत पदाधिकारियों से ग्रामीणों का परेशान होना पाठक्षेत्र के लिए कोई अनोखी बात नहीं है, पर यदि पंचायत सचिव की लापरवाही और उदंडता से सरपंच और पंचायत के पंचगण भी परेशान हों तो समझिए दाल पुरी तरह काली हो चुकी है !
बहरहाल ग्राम पंचायत नन्हेसर के पंचों, ग्रामीणों एवं सरपंच के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला जशपुर को लिखित आवेदन देकर तात्कालिक रूप से वर्तमान में ग्राम पंचायत नन्हेसर में सचिव के पद पर आसीन देवप्रसाद पैंकरा को अन्यत्र हटाकर दुसरे सचिव को पदस्थापित करने की मांग की गई है !
आवेदन कर्ताओं ने सचिव को हटाने संबध में कार्यपालन अधिकारी को बिन्दुवार कारण बताए हैं जैसे – सचिव देवप्रसाद पैंकरा के द्वारा कभी भी पंचों को बुलाकर पंचायत बैठक नहीं की जाती है, पंचायत कार्य में आय व्यय किस आधार पर की जाती है उसकी कोई भी जानकारी सचिव के द्वारा पंचों को नहीं दी जाती है, पात्र व्यक्तियों के द्वारा वृद्धा पेंशन के लिए दिए जाने वाले आवेदन को सचिव के द्वारा जमा नहीं किया जाता है, आज प्रयन्त तक मुलभुत तथा 15वें वित्त के आय व्यय की जानकारी पंचों को नहीं दी गई है, सचिव के द्वारा कभी भी ग्राम सभा की जानकारी या सुचना ग्रामीणों को नहीं दिया जाना, सचिव का ग्राम पंचायत कार्यालय में हमेशा अनुपस्थित रहना तथा ग्राम पंचायत के किसी भी कार्य में रुचि नहीं लेना इस तरह के और भी कई कारण हैं जिससे त्रस्त होकर पंचायत क्षेत्र की जनता और जनता के चुने गए प्रतिनिधिमंडल ने तात्कालिक रूप से सचिव देवप्रसाद पैंकरा को अन्यत्र भेजने की मांग की है !

अब जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी कब तक ग्राम पंचायत नन्हेसर के ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हैं यह देखना होगा क्योंकि जहां तक बगीचा विकासखण्ड की बात करें तो अधिकारियों की मेहरबानियां सचिवों पर कुछ खास होतीं हैं !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School