जशपुर जिले के सबसे खुबसूरत एरिए में शुमार विकासखण्ड बगीचा के नवीन तहसील मुख्यालय सन्ना अंतर्गत ग्राम पंचायत पंण्ड्रापाठ क्षेत्र के ग्रामीण और अधिकारी कर्मचारी इन दिनों मोबाइल नेटवर्किंग समस्या के चलते खासे परेशान हैं कारण पण्ड्रापाठ स्थित jio का नेटवर्क आज लगभग हफ्ते भर से काम नहीं कर रहा है, यहां की जनता के बार बार संबंधित कर्मचारी को कॉल करने के बावजूद भी jio tower पर ढंग से मेंटीनेंस कार्य नही किया जा रहा है जिसके कारण नेटवर्क कब आता है कब जाता है पता ही नही लग पता है, यहा बताते चले कि Jio के मैकेनिक कर्मचारी द्वारा बताया जाता है कि बिजली नही रहने के कारण नेटवर्क नहीं रहता है जबकि बिलजी रहने के बाद भी jio नेटवर्क काम नहीं करता है, जबकि जनता द्वारा उच्च अधिकारी को भी फोन करके यहां की स्तिथि से अवगत कराया गया है । उल्लेखनीय है कि यहाँ हॉस्पिटल, पुलिस चौकी, वन विभाग का रेस्ट हाउस, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास, बालक छात्रावास एवम बैंक ऑफ इंडिया, कियोस्क शाखा, उप डाकघर आदि प्रशासनिक ऑफिस/कार्यालय हैं, नेटवर्क न रहने से सभी काम अवरुद्ध हो जाता है, कब स्थिति सुधरेगी भगवान ही मालिक है – कारण की बार बार शिकायत होने के बावजूद किसी भी अधिकारी के कान में जूं तक नहीं रेंगती है ।

संवाददाता✍️ राजेश यादव की रिपोर्ट








