✍️ विधानसभा चुनाव 2023 के उम्मीदवार के रूप में “कांग्रेस पार्टी आलाकमान” ने वर्तमान विधायक विनय कुमार भगत के नाम पर मुहर लगायी जैसे जशपुर विधानसभा में इद और दिवाली एक साथ आ गई हो ! पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बात यदि ना भी करें तो कोई बात नहीं विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाला हर इंसान अंदर ही अंदर बाग बाग हो गया !


जशपुर के इतिहास में नित नए आयाम जोड़ने वाले जशपुरिया युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके विधायक विनय कुमार भगत आज पुनः विधानसभा चुनाव 2023 के आगाज के लिए माता खुड़िया रानी धाम जाने के ध्येय से अपने निवास “प्रेम कुटीर” से निकले, जब निकले तो पारिवारिक सदस्यों को मिलाकर कुल तीन गाड़ियां चलीं साथ में,,पर तीन गाड़ियां पाठ के ताज “सन्ना” पहुंचते पहुंचते काफिले में तब्दील हो गईं !

विधायक विनय भगत के प्रति आम जनता के दिलों में कितनी मोहब्बत और भरोसा है वो चुनाव से पहले ही नजर आ रहा है क्योंकि “प्रेम कुटीर” से अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ निकले विधायक विनय भगत जब खुड़िया रानी माता के दरबार पहुंचे तो उनके पिछे हजारों समर्थकों की भीड़ थी !

लोगों में एक होड़ सी मची हुई थी विधायक महोदय के साथ सेल्फी लेने की, जो लोग अपने थे वो तो अपने थे ही, विनय की मोहब्बत में आज गैर भी अपने बनते दिखाई दिए ! जिनके हाथों में कल तक विनय के लिए कटार थे उन्ही हाथों में आज गुलाब का फुल नज़र आया !

साफ़ शब्दों में कहा जाय तो विनय भगत के प्रति आज जो रुझान लोगों में नज़र आया उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक विनय कुमार भगत की लोकप्रियता के मामले में दुर दुर तक दुसरा कोई राजनेता या प्रतिद्वंद्वी फटक तक नहीं पा रहा है !










