
✍️ युं तो इन दिनों पुरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आबोहवा में एक तिखी लहर दौड़ रही है, तिखी इसलिए क्योंकि लगभग सभी मुख्य राजनैतिक दलों के सिपाहियों में उम्मीदवारों को लेकर उहपोह की स्थिति थी !
पर जैसे जैसे चुनाव का वक्त करीब आ रहा है सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति में कसावट लाना शुरू कर चुकीं हैं !

बहरहाल ख़बर की नींव तो बन गई, अब मजबूत है या नहीं इसका फैसला आपके हाथों में है ! फिलहाल आइए अब बनाते हैं “ख़बर महल” ,,, शुरू करते हैं आज जशपुर रियासत के युवा तुर्क राजकुमार विजय आदित्य सिंह जुदेव के बड़े और मजबूत होते फ़ौज से !


“हल्लाबोल छत्तीसगढ़” के पाठक अन्य प्रदेशों में भी हैं जिन्हें मैं बताना चाहूंगा “राजकुमार विजय आदित्य सिंह जुदेव” जशपुर रियासत के महा राजकुमार श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव के पुत्र हैं, साथ ही भारतीय जनता पार्टी जशपुर के युवा फ़ौज में एक युवा सिपहसालार हैं !

अभी कुछ दिनों पहले जिस तरह का बवंडर जशपुर भाजपा के अन्दर आया था, कितनी तबाही मची होगी पाठक सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं,,सब कुछ झिन्न भिन्न होता नज़र आ रहा था ऐसे में युवा कार्यकर्ताओं को सहेजकर, उनमें एक नया जोश भरकर, साथ खड़ाकर एक मजबूत लश्कर बनाने वालों में एक मुख्य किरदार हैं “युवा तुर्क” राजकुमार विजय आदित्य सिंह जुदेव !
अब आते हैं मुद्दे पर…जशपुर विधानसभा का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है पाठक्षेत्र और पाठक्षेत्र का केंद्र बिंदु है सन्ना, अब अगर केंद्र के कार्यकर्ता पाला बदल रहे हैं तो समझो नेतृत्वकर्ता कमजोर है !

कल तक पाठक्षेत्र में कांग्रेस का पताका फहराने वाले कई मुस्लिम युवाओं ने आज “युवा तुर्क” का दामन थाम लिया क्योंकि उन्हें इस युवा तुर्क में एक सच्चा और मजबूत सिपहसालार नज़र आया, अपना भविष्य नज़र आया, अपना खैरख्वाह नज़र आया, अपने कौम के लिए सम्मान नज़र आया, अपने क्षेत्र का विकास नज़र आया, जीत का ताज नज़र आया !

ना सिर्फ मुस्लिम युवाओं ने बल्कि पाठक्षेत्र में निवासरत लगभग सभी समुदायों से दर्जनों युवाओं ने आज राजकुमार विजय आदित्य सिंह जुदेव के समक्ष विधिवत भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया और भाजपा की जीत के लिए कांधे से कांधा मिलाकर चलने का दृढ़ संकल्प लिया !


बहरहाल भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रीमती रायमुनी भगत जी मायका सन्ना पाठक्षेत्र में ही पड़ता है जिसका उन्हें अतिरिक्त फायदा मिलता नजर आ रहा है क्योंकि वो स्वयं पाठक्षेत्र के युवाओं की “फुआ और दीदी” हैं और पाठ के लोग रिश्ते की बहुत कदर करते हैं,,सो जाहिर सी बात है राम- रहीम दोगुनी जोश के साथ जीत का क़दम बढ़ाएंगे !
बहरहाल…….

जयहिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़








