भाजपा के घोषणा पत्र को बताया “बिन मेहनत की पाती”, कांग्रेसी दिग्गज हलीम फिरदौसी ने….पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का पारा इन दिनों अपने चरम पर है !
प्रदेश के चुनावी मैदान में एक दूसरे के सामने खड़ी दोनों ही मुख्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकताओं के द्वारा आरोप प्रत्यारोप का तीर “तरकश” से निकालकर एक दुसरे पे निशाना साधा जा रहा है !
इसी बीच चुनावी सरगर्मी बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, भाजपा के दिग्गज नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “कुशाभाऊ ठाकरे परिसर” में भाजपा का घोषणा पत्र ( संकल्प पत्र) छत्तीसगढ़ी जनता से साझा किया !

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को “बिन मेहनत की पाती” बताते हुए सरगुजा सम्भाग के दिग्गज कांग्रेसी नेता, जशपुर विधानसभा क्षेत्र में अच्छी खासी पैठ रखने वाले, समुदाय विशेष के चहेते, वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन श्री हलीम फिरदौसी ने साफ़ तौर पर छत्तीसगढ़ी जनता से भाजपा का मज़ाक बताया है !

श्री फिरदौसी के अनुसार प्रदेश की जनता दोनों ही पार्टियों को बहुत अच्छी तरह जानती है इसलिए जनता जनार्दन की रुझान साफ़ तौर पर कांग्रेस की ओर है ! कांग्रेस निश्चित तौर पर जनता के हित में बेहतर कार्य कर रही है और आगे भी करेगी, कांग्रेस पार्टी फिर से कर्ज़ माफी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए इतिहास रचने का काम कर रही है !
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने साफ़ शब्दों में कहा हमने जो कहा सो किया और आगे भी करेंगे !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School