✍️ लोगों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हुई, प्रदेश के नये मुखिया के रुप में उनके नाम पर पार्टी आलाकमान ने मुहर लगा दी है ! भारतीय जनता पार्टी के तरफ़ से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है !
विष्णुदेव साय मुलत: जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के निवासी हैं !
प्रदेश में आदिवासी बाहुल्यता है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, साय जी की गिनती पुर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी के खासे क़रीबी लोगों में होती है ! सन् 1989 में अपने ग्राम पंचायत बगिया से पंच पद पर आसीत होने के साथ अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा पंच, सरपंच, विधानसभा सदस्य, सासंद, लगभग सभी प्रकार की ज़िम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया !
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, तब से लेकर अब तक वे कई बड़े पदों पर आसीन रहे ! ज़िम्मेदारियों के प्रति उनके समर्पणता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के सिरस्त नेताओं ने इस बार उन्हें सबसे बड़ा पद दिया है !








