जिला जशपुर✊
आज 30 दिसंबर की सुबह घने कोहरे के बीच समय के लगभग दस बजे जब बगीचा के भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चला उनके बीच हिन्दू कुल तीलक जननायक आपरेशन घर वापसी के नायक कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव आने वाले हैं तो कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना ना रहा,,आनन फानन में कार्यकर्ता बगीचा के रेस्टहाउस में जमा हो गए जहां हरदिल अज़ीज़ “प्रबल बाबा” को जलपान के लिए रुकना था !

दरअसल आज आपरेशन घर वापसी के नायक भाजपा प्रदेश मंत्री कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव जी का श्रेत्र भ्रमण करते हुए सरगुजा के कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात का कार्यक्रम निश्चित था जिसके लिए प्रबल बाबा सुबह सवेरे ही अपने निवास “विजय विहार” से निकल चुके थे !

बहरहाल बगीचा रेस्टहाउस में “बाबा” से सौजन्य मुलाकात में भाजपा बगीचा के वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता, मंडल महामंत्री पवन सिंह, पार्षद ताहिर चिश्ती, जनपद सदस्य बगीचा विपीन सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रित्विक जैन, संतोष गुप्ता, मिथलेश यादव, संजय मद्रासी, शुभम् जिन्दल, शैलेश पाठक, प्रभात सिदाम, रिषु केसरी, अजय सोनी, रविन्द्र सिंह, विवेक गुप्ता और भी अन्य भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे !








