जशपुर – राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 11 फरवरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला जशपुर ✊

✒️छ0ग0लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 से 12.00 बजे एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3.00 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु जिले में कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें शास.रा.भ.रा.एन.ई.एस.महाविद्यालय जशपुर, शास.वि.भू.सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर, शास.बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, शास.म.ल.बा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, स्वामी आत्मानन्द शास.उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम उच्च माध्य.विद्यालय जशपुर एवं शास.उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया जशपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें कुल 2318 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें है।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार परीक्षा की संपूर्ण तैयारी के लिए सभी केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश हेतु ब्रीफिंग आहूत की गयी थी। जिसमें जिले के सभी केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष उपस्थित थे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में आधा घण्टा अपने अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य है, परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ अन्य पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड रखना अनिवार्य होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School