जिला जशपुर
✒️विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12.30 बजे वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के तीनों विधानसभा में 24 फरवरी 2024 को प्रातः 9.30 बजे से वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्चुअल कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र जशपुर में शास. विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय ग्राउण्ड जशपुर, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में मिनी स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी और विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव में हाईस्कूल ग्राउण्ड पत्थलगांव में आयोजित है। आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी आमजनों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार बंधुओ को शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है।
Author: Hallabol Chhhattisgarh
Post Views: 288








