(संवाददाता राजेश यादव) आज जशपुर जिले की सन्ना तहसील के अंतर्गत पंडरा पाठ पंचायत भवन में पंचायत स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवम महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण के तत्वाधान में महिला शक्ति बंदन अभियान के तहत महिलाओं को सुलभ और सुशोभित आजीविका के संबंध में जानकारी दी गई जिसे उपास्थित महिलाओं ने बड़े ही ध्यान और लगन से सुना !

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती जलमुनि बाई , उपसरपंच महेंद्र यादव, पंचायत सचिव गणेश यादव के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव एवम अन्य गणमान्य गण उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने में अपना योगदान दिया !

कार्यक्रम में माननीय प्रधान मंत्री द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी का ब्रचू वल प्रसारण भी किया गया तथा जनपद बगीचा से आए स्वयं सहायता समूह के विकास विस्तार अधिकारी रमेश सोरी महोदय ने उपस्थित समस्त महिलाओं को स्वयं सहायता समूह को अच्छे ढंग से विकसित करने और चलाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया, जो बहुत ही सराहनीय रहा !








