✒️ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पावन पर्व होली के अवसर पर पहली बार विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया पंहुचे ।
यहां जशपुर प्रेस क्लब (रजि.) के सदस्यों पदाधिकारियों ने सीएम साय के साथ होली मनाई, रंग गुलाल अबीर के साथ फूलों से सीएम ने पत्रकारों के साथ होली खेली ।
मुख्यमंत्री महोदय ने यहां सभी पत्रकारों के सुख समृद्धि के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई देकर मुंह मीठा कराया ।

उल्लेखनीय है कि रंगों के महापर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा था, जिसमें जशपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार आमंत्रित थे ।

जशपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों व पत्रकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं । जशपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष विकास पांडे (दैनिक भास्कर) के नेतृत्व में जशपुर प्रेस क्लब के संरक्षक विजय त्रिपाठी (संपादक जशपुरांचल), विनोद शर्मा (संपादक,क्रांतिकारी संकेत), रविंद्र थवाईत (ब्यूरो प्रमुख नई दुनिया), दीपक सिंह (न्यूज 18), योगेश थवाईत (न्यूज नेशन,जशपुर जंक्शन, संपादक पत्रवार्ता.कॉम), राजेश पांडेय(संपादक मुनादी.काम) सागर जोशी(समदर्शी न्यूज), संतोष चौधरी(अमर उजाला),
नवीन ओझा (ब्यूरो हरिभूमि), प्रशांत सहाय (संपादक,आज का दिन), टंकेश्वर यादव (ग्राउंड जीरो), शिव प्रताप सिंह (जी न्यूज), श्याम चौहान (बंसल न्यूज), अभिषेक शुक्ला (एनडीटीवी), कुंदन सिंह (विस्तार न्यूज) सहित अन्य पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे ।

जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडेय व सचिव योगेश थवाईत ने जिले के सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।








