जशपुर – धुमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता की जयंती.. जशपुर विधायक श्रीमती भगत रहीं… पढ़ें पुरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️ भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती जिला मुख्यालय जशपुर में अत्यंत ही धूमधाम से मनाई गई,सिटी कोतवाली के समीप स्थित अंबेडकर चौक में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प और फूलमाला चढ़ा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सुझाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ज्ञात हो कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पहुंचे,यहां विधिवत स्थापित मूर्ति पर पुष्प माला चढ़ा जशपुर विधायक ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

जिसके बाद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके सुझाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान शहर मण्डल अध्यक्ष सन्तोष सिंह ,उपाध्यक्ष रूपेश सोनी,कृपाशंकर भगत,पार्षद देवधन नायक, आशुतोष राय,मुकेश सोनी,राहुल गुप्ता,अभिषेक मिश्रा,दीपू मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School