✒️खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के द्वारा एवं जिला रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के सहयोग से जैन भवन जशपुर में विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन किया गया था, जिसमें जैन समाज के सभी लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला !
समाज के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने कुल 51 यूनिट रक्त दान किया ।
यह संख्या अतुलनीय है, शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली जिसमे जैन समाज के द्वारा जूस, कॉफी, फल आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी!

इस रक्तदान शिविर के संबंध में जिले के नामचीन समाजसेवी, जिला समन्वयक (रेडक्रॉस) रूपेश पाणिग्राही जी ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ साथ समाज के आग्रह पर शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच भी इस शिविर में किया गया, बढ़ी संख्या में लोगो ने शिविर का लाभ उठाया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी समाज के द्वारा इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान करना हम सभी के लिये प्रेरणादायक है और अतुलनीय है, उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह रक्तदान शिविर का आयोजन सदैव होना चाहिये साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय की टीम का सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया ।
खंडेलवाल जैन समिति के बी सी जैन ने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए जिससे जरूरत मंद लोगो को समय पर रक्त मिल सके, साथ ही उन्होंने जैन समाज के राजीव जैन और संजय जैन को इस आयोजन में विशेष सहयोग हेतु धन्यवाद दिया और बताया कि सभी युवा भी आगे आकर समाज हित मे सदैव तत्पर रहे !


रतनलाल जैन ने जिला प्रशासन और जिला रेडक्रॉस समिति का विशेष आभार प्रकट किया और बताया कि इस प्रकार का सहयोग समस्त समाज के द्वारा प्रशासन को सहयोग मिलता रहे, इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में प्रवीण जैन, अजय जैन दिलीप जैन एवं जैन समाज के सभी पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा ।








