जशपुर जिला के विकासखंड बगीचा अंतर्गत ग्राम रौनी के गौतम यादव ने अपने ईमानदारी और मेहनत से सपनों का आशियाना बनाया जिसका आज गृह प्रवेश कार्यक्रम में बड़जात्या परिवार से विनोद जैन समेत पूरे परिवार को आमंत्रित किया, गृह प्रवेश कार्यक्रम में गौतम यादव के व्यवहार से सम्मोहित होकर बड़जात्या परिवार आज गौतम यादव के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में पधार कर गौतम यादव को बधाई दी।

आपको बता दें कि गौतम यादव छोटे से गांव ग्राम रौनी का रहने वाला है जो की बचपन से ही विनोद जैन के यहां पूरी ईमानदारी के साथ काम करता है ! गौतम यादव ने जशपुर जिला के विकासखंड बगीचा अंतर्गत छोटे से गांव रौनी में अपना सपनों का आशियाना बनाया है,

जिसका गृह प्रवेश के कार्यक्रम में रायपुर से विनोद जैन पूरे परिवार सहित शामिल हुए। विनोद जैन पूरे परिवार सहित को अपने घर आंगन में देखकर गौतम यादव फूले नहीं समा रहा था। घर में पधारे अतिथि बड़जात्या परिवार का गौतम यादव सहपत्नी ने सर्वप्रथम तिलक लगाकर एवं आरती उतार कर स्वागत किया।









