बगीचा में गजराज का ताण्डव, 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️ जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा में बिती रात गजराज ने चार लोगों की जान ले ली !
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि के लगभग 11 बजे की घटना है, नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक 9 गम्हरीया में एक अकेले घुम्मकड़ जंगली हाथी ने 4 लोगों की जान ले ली, जिसमें एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं !
ग्रामीणों के अनुसार रात में वार्ड की विद्युत व्यवस्था ठप्प थी जिसके चलते अंधेरा पसरा हुआ था, उसी दरम्यान मृतक के घर की एक तरफ की दीवार ढह गई ! दीवार ढहने की वजह जानने के लिए मृतक अपने बेटी के साथ बाहर निकला तभी अंधेरे में छुपकर खड़े हाथी ने उनपर हमला कर दिया, बाहर आवाज सुनकर जब छोटा भाई बाहर आया तो खुनी गजराज ने उसे भी धराशायी कर दिया ! पड़ोस में हो हल्ला सुनकर घर से बाहर निकले पड़ोसी युवक पर भी हाथी ने हमला कर दिया और 4 लोगों को दर्दनाक मौत दे दी !
घटना से पुरे नगर पंचायत क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, खबर लिखे जाने तक मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया जा चुका है !
ग्रामीणों के अनुसार घटना का मुख्य कारण विद्युत व्यवस्था का ठप्प होना बताया जा रहा है !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School