✍️ जशपुर जिले का धर्मनगरी विकासखण्ड मुख्यालय बगीचा जहां इन दिनों श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता गणपति बप्पा विराजे हैं !
युं तो नगरपंचायत क्षेत्र बगीचा में श्रद्धालुओं के द्वारा श्री गणेश जी की स्थापना अनगिनत जगहों पर की गई है, किन्तु माता दुर्गा मंदिर प्रांगण में बच्चों के द्वारा आमंत्रित भगवान श्री गणेश जी की बात ही निराली है !
माता दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज बाल समुह ने भजन संध्या का आयोजन किया था जिसमें बगीचा के भजन मंडली के सदस्यों द्वारा सातों सुरों को भगवान श्री गणेश जी की भक्ति में पिरो कर शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी गई !
जहां उपस्थित श्रद्धालु भगवान श्री गणेश जी की भक्ति में घंटों झुमते रहे !
देखिए भजन संध्या की एक झलक ????
Author: Hallabol Chhhattisgarh
Post Views: 280








