प्रधानमंत्री आवास योजना: गरीबों को मिल रहा है सपनों का महल.. पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के छत ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान कर रही है।
इसी कड़ी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जशपुर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी श्री कमलेश भगत के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने की तरह था ।
कच्ची झोपड़ी में रहते हुए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती थी , बच्चों की पढ़ाई में भी यह बाधा बनती थी ।

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी ।
इस योजना के तहत श्री भगत को 2.26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसमें उन्होंने अपनी बचत भी मिलाकर अपने सपनों का पक्का मकान बनाया ।
उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा बाई बताती हैं की पहले हम पहले कच्चे मकान में रहते थे, जिससे बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी । प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्का मकान से बच्चे अब आराम से पढ़ाई कर सकते हैं ।
श्री कमलेश भगत ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं की अब हमारे पास एक सुरक्षित और स्थायी घर है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School