श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव के हाथों अनाथ व वृद्धा आश्रम निर्माण भुमि पूजन हुआ सम्पन्न…सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग….पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दुरी पर स्थित नवीन तहसील मुख्यालय सन्ना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपा के आश्रित ग्राम “बम्हनी” जहां सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छ.ग. के द्वारा पाठक्षेत्र की विषम परिस्थितियों को देखते हुए बहुत ही सराहनीय पहल की गई है !

ज्ञातव्य हो कि केंद्र व राज्य सरकार के कर कमलों से पाठक्षेत्र में मानवीय सरोकार के दृष्टिगत लगभग सभी प्रकार के संस्थान जैसे कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और भी अन्य मानव सेवा को समर्पित संस्थान स्थापित किए जा चुके हैं !


परन्तु क्षेत्र में जरुरतमंदों को एक कमी खलती थी जिसे सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष श्री नासीर अंसारी जी ने समझा और काफ़ी दुश्वारियों के बाद आखिरकार उन्होंने क्षेत्र की ज़रूरत और अपनी मानव सेवा की इच्छा को अमली जामा पहना ही दिया !


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21/09/2024 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत कोपा के आश्रित ग्राम बम्हनी में सर्व धर्म मानव सेवा संस्था के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों के उपस्थिति में जशपुर राजपरिवार के हरदिल अज़ीज़ श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया सिंह जुदेव के द्वारा अनाथ एवं वृद्धा आश्रम भवन निर्माण का भुमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पुजन अर्चन कर किया गया ! ज्ञातव्य हो कि मानव सेवा को समर्पित इस पवित्र कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री नासीर अंसारी जी ने स्वयं की भुमि सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग को दान की !



कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर के लगभग 1 बजे हुई जब आयोजन के मुख्य अतिथि, हर दिल अज़ीज़, जशपुरिया नौजवानों के दिलों में बसने वाले जशपुर रियासत के श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया सिंह जुदेव जी का आगमन हुआ !
उपस्थित जनसमूह ने ढोल नगाड़ों और मांदर की थाप पर झुमते थिरकते “जय जय जुदेव” के जयकारों के साथ उनका ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया ! कार्यक्रम के दौरान सबसे सुखद दृश्य तो तब दिखाई दिया जब श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव जी ने अपनी प्यारी जनता की खुशी को दोगुना करने के ध्येय से स्वयं के गले में मांदर टांगकर उसका वादन करते हुए थिरकते नजर आए !


आयोजन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव जी ने कहा कि – सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग के द्वारा अनाथ एवं वृद्धा आश्रम निर्माण कार्य का किया जाना अत्यंत ही सराहनीय व महत्वपूर्ण कार्य है और ये कार्य मेरे सरंक्षण में सम्पन्न होगा इसलिए उपस्थित जनसमूह को किसी भी प्रकार कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मैं स्वयं सम्पर्क में रहुंगा, इसके अलावा सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग के द्वारा मानवता के लिए किये जाने वाले हर कार्य में मैं सरंक्षक की भुमिका का निर्वहन आजीवन करता रहुंगा !


उन्होंने सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग के प्रदेश अध्यक्ष नासीर अंसारी जी के अथक प्रयास से दो विकलांग व्यक्तियों को कृत्रिम पैर लगवाने की भुरी भुरी प्रसंशा की !



अनाथ व वृद्धा आश्रम निर्माण भुमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि भाजपा के कद्दावर युवा नेता जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी जी, जनपद पंचायत सदस्य बगीचा श्री मंगल राम भगत जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग की प्रदेश सचिव दयामनी एक्का, सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग सदस्य अलका मिंज, सूनील, जब्बार अंसारी, रमेश राम एवं सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग के बिलासपुर के युवा सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा !

Oplus_0

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School