झारखंड के कांके विधानसभा में दहाड़ रहे जशपुर के बब्बर शेर कृष्ण कुमार राय…पार्टी प्रत्याशी के पक्ष…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

????भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय इन दिनों पड़ोसी राज्य झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में धुआंधार प्रचार में लगे हुए है। संगठन और चुनाव प्रबंधन में कृष्ण कुमार राय के अनुभव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय आलाकमान ने उन्हें कांके विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।

Oplus_131072

इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने डा जीतू चरण राम को चुनावी रण में उतारा है। पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कृष्ण कुमार राय संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बैठाने के लिए लगातार बैठक लेने के साथ ही विधानसभा क्षेत्र में चल रहे प्रचार अभियान का भी संचालन कर रहें हैं। उन्होनें बताया कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार,अव्यवस्था से कांके सहित पूरे प्रदेश में नाराजगी स्पष्ट दिखाई दे रही है। राजनीतिक संरक्षण से अपराधियों के हौंसले बुलंदी पर है। उन्होनें बताया कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलना तय है। कांके विधानसभा क्षेत्र के बारे में चर्चा करते हुए राय ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी डा जीतू चरण राम साफ छवि के सुलझे हुए नेता है। उनके नेतृत्व में कांके विधानसभा क्षेत्र आने वाले दिनों में विकास की नई इबारत गढ़ेगा। उन्होनें जोर देकर कहा कि खनिज संसाधन और प्रतिभाओं से संपन्न झारखंड के विकास के लिए यहां डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। जिस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कुशासन समाप्त होने के बाद 10 माह की छोटी सी अवधी में डबल इंजन की सरकार के विकास और सुशासन का असर दिख रहा है,ठीक इसी प्रकार झारखंड में भी होगा।
Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School