नगरीय निकायों के चुनावों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर जिले में नगर पालिका परिषद जशपुर, नगर पंचायत कुनकुरी, नगर पंचायत कोतबा, नगर पंचायत बगीचा एवं नगर पंचायत पत्थलगांव में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 हेतु विहित प्राधिकारी कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जनसामान्य की उपस्थिति में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया जिला पंचायत सभागार में 19 दिसंबर को सम्पन्न हुआ।

इस वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के तहत नगर पालिका क्षेत्र जशपुर में कुल 20 वार्ड में से अनारक्षित मुक्त वार्ड 2,3,5,13,9,10,19 और अनारक्षित महिला वार्ड 8,20,11 है। अनुसूचित जनजाति मुक्त 01,07,15,16,17 और अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड 4,12,14 है। अनुसूचित जाति मुक्त वार्ड 18 और अनुसूचित जाति महिला वार्ड 06 है।

इसी तरह बगीचा में कुल 15 वार्ड में से अनारक्षित वार्ड 01,04,07,08,10 और अनारक्षित महिला वार्ड 02,06,12 है। अनुसूचित जनजाति मुक्त वार्ड 05,11,13,15 और अनुसूचित जाति महिला वार्ड 03,09 है। अनुसूचित जाति मुक्त वार्ड 14 है।

कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 15 वार्ड में से अनारक्षित मुक्त वार्ड 07,09,12,13,15 और अनारक्षित महिला वार्ड 03,04,05 है। अनुसूचित जनजाति मुक्त वार्ड 01,06,11 और अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड 02,08 है। अनुसूचित जाति मुक्त वार्ड 14 और अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त वार्ड 10 है।

पत्थलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 15 वार्ड में से अनारक्षित मुक्त वार्ड 04,05,09,12,13,14 और अनारक्षित महिला वार्ड 10,11 है। अनुसूचित जनजाति मुक्त वार्ड 01,06,08 और अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड 03,07 है। अनुसूचित जाति मुक्त वार्ड 02 और अनुसूचित जाति महिला वार्ड 15 है।

नगर पंचायत कोतबा क्षेत्र में कुल 15 वार्ड में से अनारक्षित वार्ड मुक्त 02,05,08,09,14 और अनारक्षित महिला वार्ड 06,11 है। अनुसूचित जनजाति मुक्त वार्ड 01,03,07,15 और अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड 04,12 है। अनुसूचित जाति मुक्त वार्ड 10 और अनुसूचित जाति महिला वार्ड 13 है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School