छत्तीसगढ़ प्रदेश की बागडोर जब भाजपा की श्री विष्णु देव साय सरकार ने सम्हाली तो लगा जैसे जशपुर जिले में अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, मुख्यमंत्री महोदय का गृह जिला होने का फ़ायदा जशपुर को निसंदेह मिलेगा, जशपुर के पठारी क्षेत्रों में भी विकास की बयार बहेगी !
पाठ में निवासरत जनता जनार्दन की सोच अक्षरत: सही साबित होती हुई दिखाई दे रही है, भाजपा सरकार ने विकास की गंगा मैय्या के धाराओं को पाठ क्षेत्र में बहाने की शुरुआत की है पर विकास रुपी गंगा की धाराएं सम्पूर्ण पाठक्षेत्र में न बहकर सिर्फ़ कुछेक नेता अधिकारीयों ठेकेदारों के आंगन तक पहुंचकर थम जा रहीं हैं !
बावजूद इसके पाठ क्षेत्र की जनता ने विष्णु देव साय जी पर अपनी उम्मीद बरकरार रखी है कि श्री साय जी की सरकार भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने में कामयाब होगी और विकास की गंगा माई पाठक्षेत्र में अवश्य बहेगी !

बहरहाल पाठक्षेत्र में निवासरत जनता जनार्दन के वर्षों से की जा रही मांगों को देखते हुए सरकार ने बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुलेशा से बुर्जुडीह तक लगभग 12 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ तो करवा दिया है, किन्तु निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ख्याल रखने वाले शायद सुप्तावस्था में पड़े हुए हैं ! तभी तो करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सड़क की हालत काफी दयनीय नजर आ रही है !
ज्ञातव्य हो पाठ क्षेत्र के निवासियों द्वारा उक्त सड़क को लेकर विगत कई वर्षों से सरकार से निवेदन की जाती रही है !
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय से ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने एड़ी चोटी का दम लगा रखा था !

ले दे के अब प्रदेश की भाजपा सरकार के दौर में करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है पर परिणाम वही “ढाक के तीन पात”,, बोले तो सड़क निर्माण के नाम पर डामर की लिपाई पोताई !
ख़ैर चिंता की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अभी जशपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं श्रीमती रायमुनी भगत जी ! और पाठ क्षेत्र विधायक महोदया का मायका है, तो गौर करने वाली बात यह है कि जब एक गृहिणी बेटी मायके पक्ष का नुक़सान कभी होने नहीं देती है, तब एक पावरफुल बेटी जिसके हाथों में पुरे विधानसभा क्षेत्र की बागडोर है वो कैसे अपने मायके वालों का हक अधिकार छिनने देगी ! बहरहाल विश्वनीय सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस जशपुर विधायिका रायमुनी भगत जी पाठक्षेत्र के दौरे पर थीं, और पाठ क्षेत्र वासियों को विश्वास ही नहीं अपितु १००% भरोसा है की पाठ की बेटी अपने मायके में होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अवश्य करेंगी !

नोट – इस निर्माण कार्य की अनुबंध राशि 1474.19/ लाख रुपए है !
विडियो ख़बर देखने के लिए होम पेज में जाकर “हल्लाबोल छत्तीसगढ़” यूट्यूब चैनल के लिंक्स पर क्लिक करें ! ????









