समाज के चौथे स्तंभ की भुमिका निभाते पत्रकार की निर्मम हत्या, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचारियों…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बस्तर के मशहूर यूट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, उनकी लाश बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुई । इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

Oplus_131072

मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 से लापता थे, उनके परिजनों ने बीजापुर पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और उनकी तलाश में जुटी रही ।
पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले, इन सुरागों के आधार पर बीजापुर में एक ठेकेदार के घर स्थित सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई गई, जहां से मुकेश का शव बरामद किया गया, शव की हालत देखकर सहज ही घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ख़बर लिखे जाने तक समाज में चौथे स्तंभ की भुमिका निभाने वाले मुकेश चन्द्राकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था ।
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश चंद्राकर “सड़क निर्माण” में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को उजागर कर रहे थे । ठेकेदार और उनके बीच इसी मामले को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है, माना जा रहा है कि विवाद के चलते ही उनकी हत्या कर दी गई और शव को छिपाने के लिए सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया ।
इस हृदयविदारक घटना के बाद चंद्राकर के परिवार और बस्तर के पत्रकार संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए । प्रदेश की “मीडिया सम्मान परिवार” ने कहा कि यह घटना न केवल पत्रकारिता की आजादी पर हमला है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए खतरे की घंटी है।

बस्तर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही हत्या के पीछे की साजिश और इसमें शामिल अन्य पहलुओं का खुलासा किया जाएगा । पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा ।
यह घटना समाज और प्रशासन के लिए एक चुनौती है, जिसे गंभीरता से लेना आवश्यक है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School