“विजय बाबा” के साथ पहुंचे भोलेनाथ के दरबार..पहाड़ी कोरवाओं ने सुनी शिव महापुराण…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️ जशपुर जिले के विकासखण्ड कुनकुरी स्थित मयाली में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्वालुओं को शिव महापुराण में भगवान शिव की कथा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का उदाहरण देते हुए जीवन में दया का महत्व बताया। कथा के तीसरे दिन जशपुर राज परिवार के सदस्य विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा भी कथा स्थल पहुंच कर शिव महापुराण की कथा का रसास्वादन किया। पहाड़ी कोरवाओं के प्रतिनिधियों को कथा संपन्न होने पर होने वाली आरती में शामिल होने के लिए व्यासपीठ में भी आमंत्रित किया गया। अपने इष्ट भगवान शिव की कथा सुनकर पहाड़ी कोरवा अभिभूत हुए।

Oplus_131072

कथा वाचन करते हुए प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार वर्षा होने पर छाता,पानी में खड़े रहने का संबल प्रदान करता है,उसी प्रकार कठिन समय में भगवान शिव की भक्ति और स्तुति परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए बाहर निकलने का साहस प्रदान करता है। उन्होनें दया का महत्व बताते हुए कहा कि लोग सोचते हैं कि किसी पर दया या करूणा करने से दुख मिलता है। ऐसी सोच रखना नदानी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव की कथा का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान शिव ने स्वयं विष पान करके देवताओं को अमृत पीने के लिए दे दिया था। इस पर जब माता पार्वती ने इस शिव लीला के गूढ़ रहस्य के बारे में भगवान शिव से पूछा तो उन्होनें बताया कि देवता अमृत पीकर भी अमरत्व को प्राप्त नहीं कर पाएंगे और मैं विष पी कर भी अमर हो जाएंगा। क्योंकि मैं जगत कल्याण और देवताओं को विष के असर से बचाने के लिए विष पान कर रहा है। उन्होनें पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्वालुओं को जीवन में दया व करूणा करने के लिए प्रेरित करते हुए शिव महापुराण में वर्णित एक अन्य कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव ने माता सती के हवन कुंड में भस्म होने के बाद क्रोधित हो कर माता सती के पिता दक्ष का सिर काट दिया था। फिर उसे बाद में जोड़ कर,भगवान शिव ने दक्ष को जीवन दान दे दिया था।  भगवान शिव ने दक्ष पर यह करूणा जगत कल्याण के लिए किये जा रहे हवन को पूर्ण करने के लिए किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि भारत भूमि में हम सब जो आज भगवा लहराते हुए देख रहें हैं,यह सब प्रधानमंत्री मोदी के कारण हो रहा है। सांसद राधेश्याम राठिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय और उनके परिवार के अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भक्तगणों ने कथा स्थल आकर शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।

पहाड़ी कोरवा पहुंचे कथा स्थल –

Oplus_131072
Oplus_131072

शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन विजय आदित्य सिंह जूदेव की पहल पर विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा कथा सुनने के लिए मयाली पहुंचे थे। पटिया से आए पहाड़ी कोरवा रोहन राम ने कथा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कथा सुनाई, उससे उनके दिल व दिमाग में भगवान शिव और सनातन धर्म के प्रति श्रद्वा और मजबूत हुई है, रोहन राम ग्राम पंचायत अलोरी पटिया के सरपंच हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

सरपंच महोदय रोहन राम जी के साथ आए जतरू राम, खोरतो राम और सोहराई राम ने बताया कि शिव कथा में उन्हें जो भी ज्ञान का प्रसाद मिला है,उसे वह अपने गांव के लोगो को अवश्य बताएंगें । कथा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए पहाड़ी कोरवाओं ने विजय आदित्य सिंह जूदेव का आभार जताया है।

✍️ संवाददाता – राजेश कुमार यादव 

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School