छत्तीसगढ़ प्रदेश का जशपुर जिला एक बार फिर से सुर्खियों में आने वाला है, क्योंकि जिले के आशिक भी अब प्रेमिका से उपेक्षित होने के बाद प्रशासन से जांच मांग करना प्रारंभ कर चुके हैं !

ऐसा ही एक मामला तहसील मुख्यालय सन्ना के ग्राम पंचायत लरंगा अंतर्गत ग्राम लोढ़ेना में घटित हुआ है जहां के एक प्रेमी ने जिलाधीश महोदय से आवेदन कर अपने प्रेमिका के भाई पर उसका मान न रखने पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, साथ ही उसने भारत सरकार को खुली चुनौती भी दी है कि यदि उसके मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वो भारत सरकार को चैन से सोने नहीं देगा…..बस अब यही दिन देखना बाकी रह गया था ????
Author: Hallabol Chhhattisgarh
Post Views: 2,022








