शहर में बहेगी “श्री भागवत कथा” की पवित्र अविरल धारा.. प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य करुणा शंकर महाराज.. भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ..पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुरनगर

✍️आठ दिवसीय भव्य भागवत कथा के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है, कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्व कथावाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज जी करेगें ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनिल सिन्हा ने बताया कि कथा का आयोजन शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में संध्याकालीन ६:३० बजे से किया जाएगा, समिति की बैठक का आयोजन कर पदाधिकारियों व सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
श्री हरि कीर्तन भवन के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय परंपरा के अनुरूप कथा के लिए समिति के सदस्य घर-घर पहुंच कर लोगों को पीला चावल देकर आमंत्रित करेंगे, इसके लिए वार्डवार सदस्यों का दल बनाया गया है। ज्ञातव्य हो आयोजन को भव्य रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

🏺⛳भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

आयोजन समिति की सदस्य सीमा गुप्ता ने बताया कि कथा का शुभारंभ ४ फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, कलश यात्रा सुबह ९ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात पक्कीडांढ़ी से प्रारंभ होगी वहीं
पूर्व पार्षद नीतू गुप्ता ने इस कलश यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्वालु महिलाओं से सम्मिलित होने की अपील की है।

समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता जी के कथन अनुसार कलश यात्रा के दिन भंडारा का भव्य आयोजन भी समिति के द्वारा किया गया है, अतः समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य के भागीदार बनें !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School