अवैध कब्जाधारियों से परेशान ग्राम पंचायत सरधापाठ…पंचायत पदाधिकारी “एक्शन मोड” में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️जशपुर जिले का पाठ क्षेत्र शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के कृत्य से हमेशा ही परेशान रहा है कारण संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्य के प्रति उदासीनता, शायद यही कारण है सुप्त पड़े नागरिकों के जागरूक होने का ! और अब अगर आम आदमी इन सब मामलों में जागरूक हो गया तब तो हाहाकार मचना तय है, और ऐसे ही जनता जनार्दन के जागरुकता का एक प्रमाणिक मामला ग्राम पंचायत सरधापाठ के घोरडेगा बाजार डांढ़ चौक से निकलकर आया है जहां क्षेत्रीय भूमाफिया धड्डले से शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा जमाने में लगे हुए हैं, कइयों ने तो मकान, दुकान, बाड़ी, कोलकी सब बना लिया है और सरकार की छाती पर बैठ गए हैं मुंग दलनें !


पर लगता है अब अवैध कब्जाधारियों की दाल नहीं गलेगी क्योंकि ग्राम पंचायत सरधापाठ की जनता जाग चुकी है, साथ ही अपने चुने हुए पंचायत पदाधिकारियों को भी जगा चुकी है ! यह कहना ग़लत नहीं होगा कि अपने जनता जनार्दन का साथ मिलते ही पंचायत पदाधिकारी भी “एक्शन मोड” में आ चुके हैं और आज सुबह से ही अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पंचायती कार्यवाहियां प्रारंभ कर चुके हैं !
ग्राम पंचायत सरधापाठ के उप सरपंच श्री अशोक यादव जी ने दुरभाष माध्यम से इन सारी बातों की जानकारी दी साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वे कर तैयार की गई अवैध कब्जाधारियों की एक सूची भी हमारे संस्थान को उपलब्ध कराया है जो निचे इंगित है 👇

ग्राम पंचायत सरधापाठ के खसरा नंबर 136 में अवैध कब्जाधारियों की सुची

राज कुमार पिता गोन्ही
1 एकड़ में घेराव एवम घर

रघुनन्दन पिता मैना
घर घेराव एवम 3 जगह कब्जा 1 एकड़ में कब्जा

राम सेवक पिता उदरारक्ष
घर दुकान एवम कब्जा

जयनारायण पिता बाल सेवक
घर एवम मिल आटा चक्की कर कब्जा

नकुल पिता क्यासी कुकुरिया
घर बनाकर कब्जा

बन्शी धर पिता भोट
घेराव एवम इट फ्लाइस मशीन कब्जा 1 एकड़ शुलेशा

नारायण पिता चमरू बीजा घाट घर बनाकर कब्जा 40 डिसमिल

रँगी लाल पिता पंचम
घेराव कर कब्जा

रघुनंदन पिता मैना
घर एवम घेराव कर कब्जा 40 डिसमिल

ग्राम पंचायत सरधापाठ के सरपंच श्री रामनारायण राम एवं पंच श्री अरविंद यादव ने बताया कि अब ग्राम पंचायत सरधापाठ में अवैध कब्जाधारियों भूमाफियाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि पंचायत क्षेत्र में स्थित शासकीय भूमि का समस्त ग्रामीण सर्व समाज के लोग विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में उपयोग करते हैं जिनमें अवैध कब्जे से समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ जाती हैं !

आगे सरधापाठ सरपंच ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों पर पंचायत कार्यवाहियां प्रारंभ कर चुकी है आगे आवश्यकता पड़ने पर पंचायत पदाधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों तक बात लेकर जाएंगे और ग्राम पंचायत सरधापाठ को अवैध कब्जा मुक्त कराएंगे !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School