संगठन मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर, जिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी बैठक में गांव गांव तक पहुंचने का आव्हान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर छत्तीसगढ़

✍️जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता की आवाज रही है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यू. डी. मिंज ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाना होगा। कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार गांवों और वार्डों में संपर्क करना चाहिए।
बैठक में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों के मनोनयन और विभिन्न समितियों के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों और आंदोलनों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
पूर्व विधायक विनय भगत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को सशक्त बनाना चाहिए।
बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसमस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आरती सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School