जशपुर/सन्ना
✍️जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों और आंदोलनकारियों पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस कमेटी सन्ना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

पूर्व जशपुर विधायक विनय भगत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सन्ना बस स्टैंड पर एकत्र हुए और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जशपुर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक विनय भगत जी ने कहा कि छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की मूल भावना पर हमला है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुकीं, तो पार्टी जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक अपना आंदोलन और तेज करेगी।







