विधायक रायमुनी भगत के प्रयास लाए रंग: ईब नदी पर हाईलेवल पुल निर्माण के लिए 4.02 करोड़ मंजूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर

✍️जशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बहुप्रतीक्षित अलोरी–मतलोंगा मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 4 करोड़ 2 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बताया कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कराया और जवाहर सेतु योजना के तहत 402.81 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।

लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव एस.एन. श्रीवास्तव द्वारा प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर को जारी आदेश में कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के साथ आवश्यक शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। आदेश के अनुसार तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी तथा पुल की डिजाइन सक्षम अधिकारी से अनुमोदित होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही भू-अर्जन, निविदा प्रक्रिया और व्यय निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप किए जाएंगे।

विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि पुल बनने से अलोरी, मतलोंगा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान ईब नदी के कारण होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जशपुर के समग्र विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School