वाराणसी की पावन माटी से जुड़ेगा जशपुर, संत रविदास के विचार पहुंचेंगे जन-जन तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर

✍️भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जशपुर जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। 9 अगस्त को जिले में ‘Join BJYM’ सदस्यता अभियान के तहत विशाल सदस्यता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 6 हजार युवाओं और नव-मतदाताओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिन जिले में भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में यह सदस्यता अभियान लगभग आठ वर्षों बाद दोबारा शुरू किया गया है। प्रदेशभर में 2 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जशपुर जिले को 6 हजार सदस्य बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरी तरह निःशुल्क है। युवा Join BJYM पोर्टल के माध्यम से सीधे संगठन से जुड़ सकते हैं। अभियान में पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए रेफरल कोड प्रणाली भी लागू की गई है, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान का आकलन किया जा सके। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 23 जुलाई से 20 सितंबर तक चलेगा।
तिरंगे के साथ युवाओं का जोश दिखेगा सड़कों पर
9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के साथ विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जिलेभर में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा स्वेच्छा से भाजपा और भाजयुमो से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 9 अगस्त का सदस्यता अभियान और तिरंगा यात्रा, दोनों जशपुर में युवाओं की भागीदारी का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School