जशपुर में युवा कांग्रेस चुनाव की आहट तेज़, 30अगस्त से युवाओं की नई सियासी पारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर

✍️छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की दस्तक के साथ ही जशपुर जिले में सियासी हलचल तेज होने लगी है। संगठन की नई तस्वीर गढ़ने की कवायद शुरू हो चुकी है और चुनावी मैदान में उतर चुके उम्मीदवार युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं।

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के तहत 30 अगस्त से 29 सितंबर तक सदस्यता और वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान जिले के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देने की तैयारी है। चुनावी प्रक्रिया में भाग ले रहे उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता, वोटिंग, शुल्क जमा करने सहित तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही युवाओं के बीच राजनीतिक सक्रियता बढ़ने लगी है। उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क, सदस्यता अभियान और संगठनात्मक रणनीति को धार देने में जुटे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में जशपुर की युवा राजनीति में नए समीकरण बनते और पुराने समीकरण बदलते नजर आ सकते हैं।

युवा कांग्रेस का यह चुनाव महज पद और दावेदारी की लड़ाई नहीं, बल्कि संगठन के भीतर नई ऊर्जा, नए नेतृत्व और नई जिम्मेदारियों के चयन का अवसर माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मर्यादा, आपसी भाईचारे और सकारात्मक वातावरण के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।

अब निगाहें 30 अगस्त पर टिकी हैं, जब सदस्यता और वोटिंग अभियान की शुरुआत होगी। इसके साथ ही जशपुर में युवा कांग्रेस की सियासी जमीन पर दावेदारों की सक्रियता और युवाओं के समर्थन को लेकर मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School