अब बाबा भोलेनाथ को डिजिटल अर्पण, लोरो घाटी शिव मंदिर में शुरू हुई ई-दान सुविधा, समाजसेवी विजय गुप्ता ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

💰श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम, अब कैश नहीं होने पर भी QR कोड से कर सकेंगे दान

जशपुरनगर

✍️प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर, सदाबहार फूलों की खुशबू से महकती लोरो घाटी स्थित भगवान भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर अब आस्था के साथ-साथ डिजिटल सुविधा का भी केंद्र बन गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रख्यात समाजसेवी एवं RPI (आठवले) के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा समाजसेवी, पूर्व जनपद सदस्य एवं RPI (आठवले) छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बिपीन सिंह अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा मंदिर के समग्र विकास की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण पहल के रूप में इंडियन ओवरसीज बैंक के सहयोग से मंदिर में ई-दान (QR कोड) सुविधा का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि विजय गुप्ता ने पुष्पों से सुसज्जित फीता काटकर QR कोड आधारित डिजिटल दान व्यवस्था का विधिवत उद्घाटन किया। अब श्रद्धालु बिना नकदी के भी अपने मोबाइल के माध्यम से सरलता और पारदर्शिता के साथ भगवान भोलेनाथ को अपनी श्रद्धानुसार दान अर्पित कर सकेंगे।

अब तक कई श्रद्धालु जेब में नकदी नहीं होने के कारण मन में इच्छा होते हुए भी दान नहीं कर पाते थे और मायूस होकर लौट जाते थे। नई डिजिटल व्यवस्था से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। अब हर भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार कभी भी सहज रूप से दान कर सकेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ धार्मिक स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। डिजिटल दान व्यवस्था न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि मंदिर के संचालन और विकास कार्यों में भी पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करेगी।

लोरो घाटी शिव मंदिर में शुरू हुई यह पहल आस्था और आधुनिक तकनीक का सुंदर संगम बनकर सामने आई है, जिसकी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School