श्रावण के दूसरे सोमवार कैलाश गुफा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पूरा धाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर /बगीचा

✍️पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जशपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल श्री कैलाश गुफा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में शिवभक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कैलाश गुफा पहुंचते नजर आए। चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

Oplus_131072

दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान शिव को जल अर्पित करने और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने कैलाश गुफा पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरे तीर्थ क्षेत्र में अद्भुत आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल देखने को मिला।

Oplus_131072

श्री कैलाश गुफा जशपुर जिले के प्रमुख प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है। मान्यता है कि श्रावण मास में यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। इसी आस्था और विश्वास के साथ हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

Oplus_131072

आज के इस खबर में हम आपको श्री कैलाश गुफा में उमड़े शिवभक्तों के सैलाब और आस्था के अद्भुत नजारे से रूबरू करा रहे हैं।

कैलाश गुफा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर और धार्मिक गतिविधियों की अपडेट के लिए हमारे यु ट्यूब “हल्लाबोल छत्तीसगढ़ न्यूज” चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और बेल आइकॉन दबाना न भूलें, ताकि जशपुर की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंच सके।

हर हर महादेव! 🚩🔱

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School