प्रेस विज्ञप्ति
CSID–EDII के संयुक्त सहयोग से RAMP अंतर्गत लघु वनोपज (Minor Forest Produce) क्षेत्र में 03 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
जशपुर, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSID) एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII) के संयुक्त सहयोग से RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर जिले के बगीचा और कुनकुरी ब्लॉक में लघु वनोपज (Minor Forest Produce) क्षेत्र हेतु 03 दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 को अलग अलग ग्रामों में किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लघु वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों, संभावित उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों तथा वन उत्पाद संग्राहकों को इस क्षेत्र में उपलब्ध व्यवसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान करना है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को महुआ, तेंदूपत्ता, इमली, चिरौंजी, हर्रा, बहेरा जैसे वनोपज उत्पादों के संग्रहण, प्रसंस्करण (Processing), मूल्य संवर्धन (Value Addition) एवं विपणन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को MSME एवं RAMP से संबंधित शासकीय योजनाएँ, बैंक ऋण सुविधाएँ तथा आवश्यक उद्यम पंजीयन एवं अनुपालन (Compliance) की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र पंजीयन कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
हिमांशु कुमार
मो.: 8340706563
ईमेल: Pasr-a@ediindia.org









