कुसमी में जमीन विवाद बना बारूद! युवक ने प्रशासन को दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पर जबरन कब्जा कराने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

“7 दिन में नहीं मिला न्याय तो कलेक्टर कार्यालय में करूंगा आत्मदाह” — पीड़ित अमजद

Oplus_131072

कुसमी/बलरामपुर

Oplus_131072

बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत में भूमि विवाद का मामला अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। नगर निवासी अमजद उर्फ जाकिर हुसैन ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि यदि 7 दिनों के भीतर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो वह जिला कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
अमजद ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, एसडीएम कुसमी एवं थाना प्रभारी कुसमी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि और घर के पीछे स्थित बाड़ी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले केवल 01 डिसमिल भूमि उपयोग के लिए दी गई थी, लेकिन अब विपक्षी पक्ष अतिरिक्त जमीन पर भी कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, लगभग दो माह पूर्व भी कब्जे की कोशिश के दौरान मारपीट और अभद्रता की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत थाना कुसमी में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अमजद ने आरोप लगाया कि 21 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे विपक्षी पक्ष के 20-25 लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दहशत फैलाने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना कुसमी के एएसआई रमेश तिवारी, सिपाही चंदेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर भी बिना न्यायालयीन आदेश के विपक्षी पक्ष का समर्थन करने और जबरन कब्जा दिलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए, विपक्षी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखी जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School