जशपुरनगर
✍️जशपुर जिले में क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के निर्देश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में संगठन ने जशपुर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सत्येंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।
“जिला कार्यकारिणी में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?”
नई कार्यकारिणी में राजकुमार सिंह एवं अभय सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया है। परमहंस सिंह अग्रज को जिला प्रवक्ता, पवन सिंह को जिला वरिष्ठ सचिव तथा हीरा सिंह एवं पन्नालाल सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह एवं सूरज सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा संदीप सिंह एवं रामानंद सिंह को जिला सह सचिव नियुक्त किया गया है।
“युवा प्रकोष्ठ में भी बड़ा फेरबदल, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी”
संगठन ने युवाओं को प्राथमिकता देते हुए युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का भी विस्तार किया है। अभिषेक सिंह को जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं संकेत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष सिंह को जिला महामंत्री, प्रशिक्षित नाथ शाहदेव को जिला सचिव तथा दीपेश सिंह को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पुनीत प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जशपुर तथा हेमंत सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया है।
“जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने की तैयारी”
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है। संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, नए सदस्यों को जोड़ने और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में संगठन की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें नेतृत्व और जिम्मेदारियां देने की दिशा में भी काम किए जाने की बात कही गई है।
“नई टीम से संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद”
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में अब क्षत्रिय करणी सेना परिवार को जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक विस्तार देने और संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा, नई सक्रियता और नई दिशा लेकर आएगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
“राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व”
डॉ. राज शेखावत — राष्ट्रीय अध्यक्ष
वीरेंद्र सिंह तोमर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
प्रवीण सिंह — प्रदेश सहसचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी
ऋषभ सिंह ठाकुर — प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़
अमितेश प्रताप सिंह — प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी, छत्तीसगढ़
अविनाश कुमार सिंह — प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़






