RPI (आठवले) का बड़ा संगठनात्मक धमाका – छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व,तीन बड़ी नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी नई धार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

👉दीपक प्रसाद बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, विपिन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष और आकाश कुमार अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी💪

Oplus_131072

✍️रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार दीपक प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़), पाठ क्षेत्र के नामचीन युवा समाजसेवी विपिन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़) तथा आकाश कुमार अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है।

Oplus_131072

पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित के कार्यक्रमों का सफल संचालन करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएँगे।

Oplus_131072

इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) युवाओं की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई दिशा एवं गति मिलती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने, संगठन के विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School