सड़क हादसे में तड़प रहे युवक के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी और चालक, समय पर मदद से बची जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एमसीबी/जनकपुर 

✍️सड़क हादसे में घायल होकर मदद की आस में पड़े युवक के लिए आरक्षक प्रदीप कुमार पांडेय और वाहन चालक अतुल कुमार श्रीवास मुसीबत की घड़ी में देवदूत बनकर सामने आए। दोनों ने बिना देर किए घायल अमृत सिंह की मदद की और उसे सुरक्षित उपचार स्थल तक पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में अमृत सिंह घायल हो गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही आरक्षक प्रदीप कुमार पांडेय एवं वाहन चालक अतुल कुमार श्रीवास ने तत्परता दिखाई और घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।
दोनों ने घायल अमृत सिंह को थाना कोटाडोल क्षेत्र के कमारजी के पास स्थित गांव तक पहुंचाया, जहां उसे आवश्यक मदद दिलाई गई, इसके बाद घायल को उपचार के लिए जनकपुर अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराने में भी सहयोग किया गया।

Oplus_131072

हादसे के बाद जिस वक्त घायल को तत्काल मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस वक्त पुलिसकर्मी और चालक ने अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर मानवता का परिचय दिया, उनकी इस तत्परता के चलते घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था की पहचान नहीं, बल्कि जरूरतमंद के साथ खड़े होने का नाम भी है। आरक्षक प्रदीप कुमार पांडेय और वाहन चालक अतुल कुमार श्रीवास की इस मानवीय पहल की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School