अटल जी की पुण्यतिथि पर बगीचा में गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प, अटल परिसर में भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर/बगीचा

✍️भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत बगीचा स्थित अटल परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल बगीचा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के ओजस्वी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व, साहित्यिक प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति में विचार, सिद्धांत और संवेदनशीलता के अद्भुत संगम थे। उनके आदर्श आज भी देशवासियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, मंडल प्रभारी केशव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक, मंडल महामंत्री पवन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम जिंदल, महामंत्री विवेक गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज जैन सहित दुर्गेश शर्मा, महावीर यादव, सविता द्विवेदी, संतोष गुप्ता, आकाश जायसवाल, अमन गुप्ता, कृतार्थ वर्मा, दीपक जायसवाल, अमन यादव, गणेश यादव, दुर्गेश जायसवाल, जगमोहन दास समेत भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अटल परिसर में आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम केवल स्मरण का अवसर नहीं रहा, बल्कि अटल जी के विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रतीक भी बना।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School